ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में हुई घटना को लेकर एक ट्वीट किआ है। बता दें कि आज सोनीपत पहुंची सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान एक युवक ने खुद को आग लगा ली थी। जिसे बचाने के चक्कर में पांच और लोग आग में झुलस गए थे।
घटना सोनीपत के गांव राठधाना की है, पीड़ित की पहचान राजेश के रूप में हुई है। पीड़ित का कहना है कि सीएम मनोहर लाल ने ग्रुप डी में नौकरी देने को लेकर आश्वासन दिया था, जो कि पूरा नहीं किया गया।

