न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग में बिजी एक्टर रणबीर कपूर की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर पाकिस्तानी एक्टर माहिरा खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर देखकर साफ लग रहा है कि दोनों एक दूसरे का साथ पसंद करने लगे हैं।
न्यूयॉर्क सिटी की इस तस्वीर में रणवीर और माहिर स्मोकिंग कर रहे हैं। सफेद ड्रेस में माहिरा निहायत ही खूबसूरत लग रही हैं तो रणबीर सिंपल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह तस्वीर जुलाई माह की बताई जा रही है, लेकिन सोशल मीडिया में इस जमकर शेयर किया जा रहा है।
दरअसल, रणबीर और माहिरा के रिलेशन्स के बारे में काफी पहले से बॉलीवुड सर्किट में खबरें बनाई जाती रही हैं। हालांकि दोनों के तरफ से इसे दोस्ती का नाम दिया गया है। बावजूद जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं उससे साफ-साफ लगता है कि दोनों के बीच बात कुछ और है।
