डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज
सिरसा
कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील, स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे –
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सोमवार को सजा सुनाए जाने के बाद सिरसा में स्थिति सामान्य रहने के मद्देनजर मंगलवार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी जाएगी. यहां स्कूल और कॉलेज भी खुले रहेंगे.
मोगा से हटाया गया कर्फ्यू –
गुरमीत राम रहीम को सोमवार को रोहतक जेल में सीबीआई की टेंपरेरी अदालत में सजा सुनाए जाने से पहले ही जिला प्रशासन के निर्देशों तक कर्फयू लगा दिया गया था पर आज मोगा सिटी में कर्फ्यू हटा दिया दिया गया
बठिंडा में हालात सामान्य, हटा कर्फ्यू –
सोमवार की रात ठीक निकली तो सुबह से जिले में अगले आदेश तक कर्फ्यू खत्म हो गया । डीसी कम जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि सजा सुनाए जाने के बाद भी माहौल पूरा शांतिपूर्ण रहा था । ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि मंगलवार भी शांती व अमन से गुजर जाएगी।
लहरागागा में कर्फ्यू हटाया –
सरकार के आदेश पर पंजाब में दो दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिए गए थे। बाद में इसकी अवधि दो दिन और बढ़ा दी गई थी। लहरागागा में फिलहाल शांति है और कर्फ्यू अगले आदेश तक हट गया हैं।
