High Court की फटकार: नेताओं को बताई उनकी असली औकात !

डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज #RamRahimCase बलात्कारी बाबा राम रहीम के दरबार में दस्तक देना और नतमस्तक होना हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा को…

डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज

#RamRahimCase

बलात्कारी बाबा राम रहीम के दरबार में दस्तक देना और नतमस्तक होना हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा को भारी पड़ गया। दूसरी गुरमीत राम रहीम पर प्रेम दिखाना भाजपा सांसद साक्षी महाराज के गले की फांस बन गया है। स्थिति यह है कि हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की। सोमवार को वकील जगबीर मलिक और अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नेताओं को उनकी असली औकात बता दी।

  • मनोहर सरकार पर हाईकोर्ट का वार
  • शिक्षा मंत्री के बयान पर जनहित याचिका
  • सुनवाई के दौरान लगाई कड़ी फटकार
  • BJP सांसद साक्षी महाराज पर भी सुनवाई

दरअसल पंचकूला हिंसा के बाद रामविलास शर्मा को जो बयान सामने आया था उसका लोगों ने तीखा विरोध किया। यही बयान आधार बना उनके खिलाफ मामला दायर कराने का। याचिका में कहा गया है कि रामविलास शर्मा डेरा के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे थे। और राज्य सरकार को बलात्कारी राम रहीम का पूरा सहयोग मिल रहा था। फिर क्या था मामला अदालत पहुंच गया और अब इस पर सुनवाई होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *