सिरसा के शहीद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने विशेष सीबीआई अदालत के द्वारा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सुनाई गयी सज़ा के फैसले का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि यह न्याय की जीत है और इस फैसले और कड़ी सजा के एलान से अपराधियों में खौफ पैदा होगा। साथ ही आम जन के मन में न्याय व्यवस्था के प्रति विशवास भी बढ़ेगा। अंशुल छत्रपति ने कहा कि सजा से भी बड़ी बात है कि राम रहीम जैसे बाबा के चेहरे से नकाब उतर गया है। अंशुल ने कहा कि उनके पिता कि शहादत को भी निश्चित रूप से इन्साफ मिलेगा।
#RamRahimSentencing #RamRahimVerdict
