राम रहीम का इस लड़की से संबंध बना एक “गहरा रहस्य” !

डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज बलात्कारी गुरमीत राम रहीम के साथ दिखने वाली सुंदर लड़की हनीप्रीत अभी तक लोगों के लिए रहस्यमय बनी हुई थी।…

डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज
बलात्कारी गुरमीत राम रहीम के साथ दिखने वाली सुंदर लड़की हनीप्रीत अभी तक लोगों के लिए रहस्यमय बनी हुई थी। राम रहीम को अपना पिता बताने वाली इस युवती शादी और तलाक दोनों राम रहीम ने ही करवाये। और उसके बाद से बाबा का साया बनकर वो घूमती रही। आज लिविंग इंडिया न्यूज पर हनीप्रीत के तलाकशुदा पति के वकील ने बताया की कैसे प्रियंका तनेजा नाम की ये युवती राम रहीम की हनीप्रीत बन गई!

हनीप्रीत जिसने बलात्कारी बाबा का साथ कभी नहीं छोड़ा। हर कदम पर राम रहीम के साथ साये की तरह घूमती रही। फिल्मों में राम रहीम और हनीप्रीत के लव सीन तो आपने भी देखे होंगे लेकिन माना जाता है कि हनीप्रीत राम रहीम की सबसे प्यारी परी थी यानी रियल लाइफ की सीन में राम रहीम की लव चार्जर बनी रही।

राम रहीम के साथ हनीप्रीत की कई तस्वीरें हैं, लेकिन इन दोनों में संबंध क्या थे। ये अभी तक किसी को नहीं पता। दरअसल हनीप्रीत जो कभी प्रियंका तनेजा थी। कैसे राम रहीम की लव चार्जर बनी आज आप भी जान जाएंगे

राम रहीम की ‘हनी’ ! कैसे बनी ‘लव’ चार्जर ?

दरअसल हनीप्रीत को राम रहीम ने 2009 में गोद लिया था लेकिन उसके पहले ही ये राम रहीम की साध्वी थी। इतना ही नहीं हनीप्रीत की शादी भी राम रहीम ने ही 1999 में विश्वास गुप्ता नाम के युवक से करवाई थी। बतादें की विश्वास गुप्ता भी राम रहीम का ही समर्थक था। हनीप्रीत से शादी के बाद राम रहीम ने विश्वास गुप्ता को डेरे का सिक्योरिटी इंचार्ज बना दिया। लेकिन पति पत्नी के रिश्तों में अगर मर्यादा का हनन हो जाए तो फिर रिश्ते बिखर जाते हैं और ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पायी। दरअसल एक दिन विश्वास गुप्ता ने अपनी पत्नी को बाबा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया जिसके बाद हनीप्रीत और राम रहीम के संबंधों का पता विश्वास को चल गया। विश्वास अब डेरा छोड़कर पंचकूला रहने के लिए चला गया।

विश्वास गुप्ता ने कई बार बताया कि उसे शादीशुदा जिंदगी का सुख अभी तक नहीं मिला और हनी प्रीत बाबा की सेवा में ही लगी रहती थी। हनीप्रीत द्वारा अपने पति विश्वास गुप्ता पर दहेज उत्पीड़न का मामला डाल दिया गया जिसकी अग्रिम जमानत मेरे द्वारा करवाई गई थी। उस समय मैंने हनीप्रीत को करीब से देखा और समझा था। बलात्कारी बाबा ने ना ही रिश्तो की गरिमा को तार-तार किया है बल्कि लोगों के विश्वास को भी तोड़ा है। मैं न्यायपालिका को सैल्यूट करता हूं जिसने ऐसे ढोंगी बाबा को उचित सजा दी इस समय हनीप्रीत का विश्वास गुप्ता के साथ तलाक हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *