जेेल मंत्री का बड़ा खुलासा, राम रहीम की जान को है खतरा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को लेकर जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बडा खुलासा किया है। मंगलवार को रोहतक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को लेकर जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बडा खुलासा किया है। मंगलवार को रोहतक में पहुंचे जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि, राम रहीम को बब्बर खालसा जैसे संगठनों से जान का खतरा है, इसलिए अन्य कैदियों से अलग रखा जाता है। राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा है।

 

वहीं रणजीत सिंह ने कहा कि, राम रहीम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और भारत सरकार के निर्देश हैं, जिसके चलते कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि, बब्बर खालसा और अन्य संगठनों से जान से खतरे को देखते हुए राम रहीम को अलग ही रखा जाता है।

ram rahim

इस मौके पर रणजीत सिंह ने कहा कि, जेलों में बेहतर सुविधाओं के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि, आस्ट्रेलिया जैसी जेलें तो नहीं बन सकती लेकिन प्रयास जरुर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, हर तरीके से जेलों में सुधार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *