जज की कुर्सी संभालेगी हरियाणा की बेटी, ज्यूडिशरी एग्जाम में किया टॉप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की एक और बेटी ने प्रदेश का मान रोशन किया है। जी हां, करनाल की बेटी प्रिया गुप्ता ने हरियाणा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की एक और बेटी ने प्रदेश का मान रोशन किया है। जी हां, करनाल की बेटी प्रिया गुप्ता ने हरियाणा न्यायिक सेवा एग्जाम में तीसरा रैंक हासिल करके प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस सफलता के बाद उनके घर मे खुशी का माहौल है।
सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन ठान ले तो 1 दिन ज़रूर मिलती है। प्रिया ने ये साबित कर दिया है। बेटी की इस अचिवमेंट के लिए घर में खुशी का माहौल है, मिठाई खिलाई जा रही है। ख़ुशी इस बात की है क्योंकि घर की बेटी ने पूरे करनाल का नाम रोशन किया है। करनाल की बेटी प्रिया गुप्ता ने हरियाणा न्यायिक सेवा के एग्ज़ाम में तीसरा स्थान हासिल किया है। हरियाणा न्यायिक सेवा एग्जाम में प्रिया का ये पहला प्रयास था। इससे पहले प्रिया राजस्थान और दिल्ली न्यायिक सेवा के एग्जाम को पास कर चुकी हैं। प्रिया ने स्कूल की पढ़ाई करनाल से और LLB पंजाब विश्वविद्यालय से की है।
प्रिया को प्रेरणा अपने पिता और भाई से मिली, क्योंकि दोनों करनाल कोर्ट में वकील हैं। प्रिया का कहना है कि, बस सच्ची लगन और मेहनत के साथ प्रयास करने चाहिए, सपना ज़रूर पूरा होता है। प्रिया की सफलता के बाद उनकी माँ भी खुश हैं। उन्होंने कहा कि, उनकी बेटी की मेहनत रंग लाई है। वो और आगे बढ़े और मुकाम हासिल करे। प्रिया की कामयाबी देखकर बस इतना कहना चाहंगे कि बेटियों के सपनो को मारना नहीं चाहिए, उन्हें आगे बढ़ते हुए देखना चाहिए, क्या पता किस दिन वो आईएएस, जज या फिर डॉक्टर बन जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *