न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :
सवा तीन घंटे तक हुई विपासना इंसा से पूछताछ।
सवा तीन घंटे तक हुई विपासना इंसा से पूछताछ।
-डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन है विपासना।
-पंचकूला एसआईटी के डीएसपी कुलदीप सिंह ने की गहन पूछताछ।
-सिरसा की हुडा चौकी में मुख्य द्वार बंद कर की गई पूछताछ।
-पंचकूला और सिरसा दंगों को लेकर की गई पूछताछ- डीएसपी कुलदीप।
-डीएसपी ने दी पत्रकारों को जानकारी।
-हनीप्रीत के सिरसा डेरे में 26 अगस्त को आने को लेकर जुटाई गई जानकारी।
-आदित्य इंसा को लेकर भी पूछे गए सवाल।
-जरूरत पड़ी तो दोबारा भी की जा सकती है पूछताछ।
-जो जानकारी मिली उसकी जांची जाएगी सत्यता- कुलदीप
-बेगू व वीटा मिल्क प्लांट में आगजनी व हिंसा के बारे में हुई पूछताछ।
-हनीप्रीत के बारे में भी हुई पूछताछ में हुआ खुलासा
25, 26 रात को आई थी सिरसा : DSP
हनीप्रीत एक बार सिरसा आयी थी उसके बाद कहा है ,नही पता।
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन है विपासना इंसा से आज पंचकूला एसआईटी के डीएसपी कुलदीप सिंह ने की गहन पूछताछ की। सिरसा की हुडा चौकी में मुख्य द्वार बंद कर की गहनता से पूछताछ की गई।
डीएसपी कुलदीप ने बताया कि पंचकूला और सिरसा दंगों को लेकर पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि हनीप्रीत सहित उन तमाम लोगों बारे पूछताछ की गई जो हिंसा व आगजनी के लिए वांछित है। उन्होंने बताया कि हनीप्रीत के बारे में पूछताछ में विपासना ने खुलासा किया है कि हनीप्रीत 25, 26 अगस्त की रात को सिरसा आई थी उसके बाद उसे नहीं पता की वह कहाँ है। डीएसपी बताया कि जो जानकारी मिली है उसकी सत्यता की जाँच की जाएगी।
