न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब पुलिस की नाकामी इतनी होती है कि आपको यकीन नहीं होगा कि आप किसके भरोसे यहां रह रहे हैं। पंजाब पुलिस कहती है नशा को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन हो ठीक उलटा रहा है। इस बार जलालाबाद से सीमा सुरक्षा बल ने 13 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत 65 करोड़ रूपये बताई जा रही है। इस बरामदगी के बाद बीएसएफ के साथ ही पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। दरअसल फाजिल्का जिला के जलालाबाद शहर के नजदीक सीमावर्ती इलाके से बीएसएफ ने 13 किलो हेरोइन जब्त की है।
आप जो तस्वीर देख रहे हैं वो सीमा सुरक्षा बल के अबोहर स्थित चौकी है। आज इस चौकी का जिक्र इसलिए कि यहां तैनात जवानों ने देश के दुश्मन पाकिस्तान की नापाक हरकत का खुलासा किया है। ऐसी खौफनाक हरकत जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप समझ नहीं पाएंगे कि बिना हथियारों के ही दुश्मन ने हमला कर दिया है और उसका निशाना पंजाब का युवा है। आप देख सकते हैं कि बीएसएफ ने नशे के सौदागरों के खौफनाक खेल से परदा उठाया है। ऐसा खेल जो रात के अंधेरे में खेला जाता है और दुश्मन की जीत पक्की रहती है।
दरअसल सीमा सुरक्षा बल ने 13 किलो हेरोइन बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 65 करोड़ रूपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है सीमा सुरक्षा बल ने चार पाकिस्तानी सिम भी बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल की 169वीं बटालियन ने जमीन से 2 जबकि 118वीं बटालियन ने 11 पैकेट बरामद किए। इन पैकेट्स के साथ पाकिस्तान के चार सिम भी मिले हैं। बीएसएफ की मानें तो पाकिस्तान के तस्कर भारतीय तस्करों के साथ मिलकर नशे का खौफनाक खेल खेल रहे हैं।
65 करोड़ की हेरोइन बरामद होने के बाद सीमा सुरक्षा बल चौकस हो गई है। दूसरी तरफ पुलिस के होश उड़ गए हैं। दरअसल लंबे समय से सीमावर्ती इलाकों में नशे की खेप भेजी जाती है, कई बार इसे जब्त कर लिया जाता है तो कई बार तस्कर कामयाब हो जाते हैं। इसती बड़ी मात्रा में हेरोइन के बरामद होने से साफ है कि देश के दुश्मनों ने हमला करने का जो हथियार चुना है वो बेहद खतरनाक है, जिससे बचना इतना आसान भी नहीं है। अब पंजाब पुलिस की बारी है कि वो देश के दुश्मनों से कैसे निपटते हैं।




