दिल्ली में 2 करोड़ की लागत से बनेगा राम रहीम का डेरा, गुफा के साथ ऐशो-आराम की सारी सुविधाएं!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में जेल में सजा काट रहे राम रहीम से जुड़ा एक और खुलासा हुआ है। दिल्ली में राम…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में जेल में सजा काट रहे राम रहीम से जुड़ा एक और खुलासा हुआ है। दिल्ली में राम रहीम के सिरसा जैसा डेरा बनने वाला है। इस डेरे के निर्माण में दो करोड़ रूपये का खर्च आएगा। आप चौंक गए तो हम बता दें कि यह डेरा फिल्म ‘अब होगा इंसाफ’ के लिए बनेगा। दरअसल, फिल्म राम रहीम की जिंदगी पर बनाई जा रही है। जिसमें राखी सावंत मुख्य भूमिका में है, जबकि निर्देशक राखी के भाई राकेश सावंत हैं। फिल्म को लेकर मीडिया में जोरशोर से चर्चा भी की जा रही है।

फिल्म को रीयल लुक देने के लिए राम रहीम के सिरसा डेरा जैसा सेट बनाने की बात कही जा रही है। डेरे में एक गुफा के साथ ऐशो-आराम की सारी सुविधाएं भी रहेंगी। यहीं फिल्म की सारी शूटिंग की जाएगी। हालांकि अभी सेट का निर्माण शुरू नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि 5 अक्टूबर को सेट बनाने का काम शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही फिल्म के गाने ‘बेवफा आइटम’ की शूटिंग हुई है। जिसमें राखी सावंत ने गुरमीत राम रहीम के गेटअप वाले कलाकार के साथ जोरदार ठुमका लगाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *