ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:
सिरसा डेरामुखी राम रहीम ने कुछ ही वर्षों में हजारों करोड़ो रुपए की प्रापर्टी किस प्रकार कमाई है| इस पर डेरा के पूर्व सहयोगी हंसराज चौहान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि राम रहीम ने राज्य-स्तर पर एक बहुत बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा है जो अपनी कमाई का 10वां हिस्सा दान करते हैं। राम रहीम के पास हर महीनें अटैचियों में करोड़ रुपए आता है।
* राज्यस्तर पर बहुत बड़ा है नेटवर्क
* भक्तों की कमाई का लेता था 10 प्रतिशत
* अटैचियों में आते थे करोड़ों रुपए- हंसराज
बालात्कार का दोषी और डेरा सच्चा सौदा का मुखिया राम रहीम इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं| वहीं बाहर उनके बारे में हर रोज अलग अलग खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में डेरा के पूर्व सहयोगी हंसराज चौहान ने बताया कि बाबा का राज्यस्तर का नेटवर्क बहुत बड़ा है| जिसके कारण हर महीने डेरा में करोड़ों रुपए अटैचियों में भरकर आते हैं। यही नहीं बाबा अपने हर भक्त की कमाई में से 10 प्रतिशत का हिस्सा भी लेता है। साथ ही मंहगें दामों में सब्जियों को बेचता था।
हंसराज चौहान, पूर्व डेरा समर्थक ने बाबा की फिल्म एमएसजी के बारे में कहा कि सरकारें और सेंसर बोर्ड उनके उपर शुरु से मेहरबान रहा है। साथ ही हंसराज ने नरकंकाल बाली बात पर कहा कि-
बाबा प्रकारण में हर दिन कुछ न कुछ नया खुलासा हो रहा है, मगर ऐसे में सवाल ये है कि आखिर खुलासा करने के लिए ये लोग बाबा के जेल जाने का इंतजार क्यों कर रहे थे। क्या सच में बाबा का नटवर्क इतना बड़ा था कि उसके डर से इन लोगों ने अपने घुटने टेक दिए थे।
