मौड़ मंडी बम कांड: राम रहीम-हनीप्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाने की तैयारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साथ मौड मंड़ी बम बलास्ट के मामले के तार जुड़ने के बाद खुफियां एंजेसियां  पूरी तरह से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साथ मौड मंड़ी बम बलास्ट के मामले के तार जुड़ने के बाद खुफियां एंजेसियां  पूरी तरह से चौकस हो चुकी है। पुलिस के हाथ में ऐसे सुराग लगे है कि जिसमें हनीप्रीत की भूमिका भी नज़र आ रही है।

honeypreet ram rahim

एसआईटी को मिले इनपुट में जब मौड़ मंडी बलास्ट के लिए वर्कशाप में कार को तैयार किया जा रहा था तो हनीप्रीत का भी वहां पर आना जाना जारी था। गुरमीत राम रहीम भी हनीप्रीत के साथ वर्कशाप में आता जाता रहता था। पुलिस की तरफ से बनाई गई एसआईटी की टीम जल्द राम रहीम और हनीप्रीत को प्रोडक्शन वांरट पर पंजाब लाकर पुछताछ कर सकती है। इसके इलावा राम रहीम के कर्मचारी अमरीक सिंह के खिलाफ भी अहम सबूत लगे है।

ram rahim honeypreet

जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इससे पहले पुलिस के लिए डेरे की वर्कशाप के इंचार्ज गुरतेज काला की गिरफ्तारी जरूरी है। इसने ही कार की डैंटिंग पैंटिंग करवाई थी। कहा ये भी जा रहा है कि इसने की कार में बम प्लाट भी किया होगा। इसकी गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापे मारी की जा रही है। एसआईटी टीम का कहना है कि इन दोनो की गिरफ्तारी के बाद ही कोई और सुराग हाथ लग सकता है।

honeypreet ram rahim

 

पंजाब पुलिस ने इस मामले के लिए हरियाणा पुलिस के साथ भी संपर्क बनाया हुआ है। पुलिस का ये भी कहना है कि जिस गुरतेज काला की तलाश की जा रही है वो अपने गांव में छुपा हो सकता है। ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुख्य दोषी नहीं चाहेंगा कि वो पुलिस के हाथ लगे इसके लिए उसका कत्ल भी करवाया जा सकता है या उसका कत्ल हो भी गया हो।

blast

फिलहाल ये मामला काफी गंभीर बताया जा रहा है। जिस कारण पुलिस अभी कुछ नहीं कह नहीं रही है। डीआईजी का कहना है कि मुख्य आरोपियों तक पंहुचकर ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *