ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली में सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर का पासपोर्ट जब्त करने और उसकी आवाजाई को पाबंदी के दायरे में रखने की मांग की है।
कमेटी प्रधान मनजीत सिंह जीके ने टाइटलर के खिलाफ राष्ट्रीय चिन्ह छापने की भी शिकायत की। इसके बारें में जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि टाइटलर के खिलाफ रोज नए हो रहे खुलासे के बाद वो कानूनी शिकंजे में घिरता जा रहा है।
इसलिए दिल्ली कमेटी ने एएसपी और थाना अधिकारी को टाइटलर का पासपोर्ट जब्त करने के लिए कहा है। ताकि टाइटलर देश छोड़ कर भाग ना जाए।
इसके इलावा उन्होने ये भी बताया कि टाइटलर ने राष्ट्रीय चिन्हों को भी छापा है जिस कारण उसने नियम 10 का उल्लघंन किया है। कोई भी पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद मैंबर, पूर्व विधायक, पूर्व जज और सेवा मुक्त सरकारी अधिकारी बिना किसी सरकारी मंजूरी के अपने लैटर हैंड पर राष्ट्रीय चिन्ह छाप नहीं सकता है।



