ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर की है। राजनेताओं ने लेकर फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी प्रक्रिया दी है। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को करन अर्जुन की जोड़ी करार दिया।

एक कार्यक्रम के दौरान रजनीकांत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा, गृह मंत्री अमित शाह जी मिशन कश्मीर पूरा करने के लिए आपको दिल से बहुत शुभकामनाएं। जिस तरह से आपने इसे पूरा किया वो कमाल का था. खासतौर से जब आपने संसद में भाषण दिया, जबरदस्त सर, जबरदस्त।
