गुरुग्राम का थाना प्रभारी गिरफ्तार, महिला का यौन शोषण करने का लगा आरोप

ऑनलाइन डेसक लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के थाना प्रभारी को मुकदमे में मदद करने के बहाने एक महिला का कथित तौर पर यौन शोषण करने और…

ऑनलाइन डेसक लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के थाना प्रभारी को मुकदमे में मदद करने के बहाने एक महिला का कथित तौर पर यौन शोषण करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसके बाद महिला की शिकायत के आधार पर गुरुग्राम थाना प्रभारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद इस संबंध में सदर थाना गुरुग्राम के थाना प्रभारी दलबीर के खिलाफ यौन शोषण, आईटी एक्ट समेत संबद्ध कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दरअसल, 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वो गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करती है। उसका पति के साथ विवाद चल रहा था और लगभग तीन महीने पहले ही महिला की दलबीर से मुलाकात हुई थी। मदद करने के बहाने दलबीर उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसके सहारे वह महिला को ब्लैकमेल करता था।

gangrape

फिलहाल पुलिस ने आरोपित थाना प्रभारी दलबीर को अदलात में पेश किया है, जिसके बाद अदालत ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *