आरूषि-हेमराज हत्याकांड में दोषी ठहराए गए तलवार दंपत्ति रिहा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आरूषि-हेमराज हत्याकांड में सजा काट रहे आरूषि तलवार के पिता डॉ. राजेश तलवार और नूपुर तलवार को सोमवार को गाजियाबाद के डासना…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आरूषि-हेमराज हत्याकांड में सजा काट रहे आरूषि तलवार के पिता डॉ. राजेश तलवार और नूपुर तलवार को सोमवार को गाजियाबाद के डासना जेल से रिहाई के आदेश जारी कर दिए गए। कुछ दिनों पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों को हत्याकांड से आरोप मुक्त किया था। दरअसल, नोएडा पुलिस और सीबीआई ने जिस तरह से हत्याकांड से जुड़े सबूत इकट्ठा किए थे, उससे साफ हो गया था कि आज ना कल तलवार दंपत्ति को रिहाई मिल जाएगी। लेकिन अभी तक यह बरकरार है कि आखिर आरूषि-हेमराज की हत्या किसने की थी।

दरअसल, 16 मई 2008 की रात नोएडा के जलवायु विहार स्थित फ्लैट में आरूषि की हत्या की गई थी। उस समय घर में आरूषि, नौकर हेमराज के अलावा राजेश तलवार और नूपुर तलवार थे। आरूषि का शव उसके बेडरूम में मिला था। पहले तो हत्या का शक नौकर हेमराज पर जताया गया, लेकिन उसका शव छत पर मिलने से साफ हो गया कि हत्यारा कोई और है। पहले पुलिस ने कहा था कि आरूषि के कमरे से खून को साफ किया गया है। लेकिन बड़ी बात यह थी कि घटना की रात आरूषि ने जो कपड़े पहने थे, उसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जब्त नहीं किया था।

बाद में सीबीआई को केस की जांच का जिम्मा दिया गया, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि आखिर आरूषि-हेमराज की हत्या किसने की। जांच के नाम पर यह बातें सामने आई कि आरूषि की हत्या गोल्फ स्टिक या सर्जिकल चाकू से किया गया है। वहीं तलवार दंपत्ति के पूर्व नौकर विष्णु शर्मा को भी दोषी ठहराया गया। लेकिन पुलिस जांच में वो भी बेकसूर निकला। यहां तक कि दिल्ली पुलिस ने भी जांच की। राजेश और नूपुर तलवार का लाई-डिटेक्टर टेस्ट भी कराया गया। इन सब के बावजूद आज तक पता नहीं चला कि आरूषि-हेमराज की हत्या किसने की।इस मामले की जांच में कई खामियां रही। फॉरेंसिक टीम के डॉ. बीके मोहापात्रा ने भी गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में कहा था कि हत्या के बाद आरूषि के कपड़े को साफ कर दिया गया था। यहां तक कि आरूषि के गुप्तांग में उसके अलावा किसी दूसरी महिला के डीएनए भी थे। मतलब साफ था कि यह केस उतना सीधा नहीं था, जितना लग रहा था। तलवार दंपत्ति की रिहाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आरूषि की हत्या किसने और किस मकसद से की। और पुलिस के साथ ही देश की शीर्ष जांच एजेंसी सीबीआई भी इस हत्याकांड को सुलझा क्यों नहीं सकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *