ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों की बिक्री पर पाबंदी के बाद पटाखा व्यापारी काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं | फैसले के बाद पटाखा व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई लेकिन जब कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए पटाखों पर पाबंदी जारी रखी तो अब सरकार के इस फैसले के खिलाफ व्यापारी सड़को पर उतर आए हैं | पटाखा व्यापारियों ने पुरानी दिल्ली के फिल्मीस्तान से लेकर सदर बाजार तक रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पटाखा व्यापारियों का कहना है सरकार के लाईसेंस दिये जाने के बाद उन्होंने लाखों करोड़ों रुपये का माल खरीदा जो अब बर्बाद हो जायेगा। पटाखा व्यापारियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें कुछ राहत दी जानी चाहिए जिससे उनका माल बिक सके।
Watch Video
