बारिश बनी आफत, बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, उत्तराखंड में 4 मौतें, हिमाचल में 88 सड़कें बंद

दिल्ली, 20 अगस्त देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश आफत बन गई है। मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा समेत कई…

दिल्ली

दिल्ली, 20 अगस्त

देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश आफत बन गई है। मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। कईं राज्यों में नदियां उफान पर हैं। कईं राज्यों में सड़कें बंद हैं औऱ गांवों का शहरों से संपर्क टूट गया। मौसम विभाग ने कईं राज्यों में आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश के कईं जिलों में लगातार बारिश के चलते  नदियां-नाले उफान पर हैं। पन्ना के बृजपुर क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश मे 20 से 23 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार राज्य में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बिहार में आज 7 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

हिमाचल में 88 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य में 88 सड़कें बंद हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 32, कुल्लू में 25 और सिरमौर में 10 सड़कें बंद हैं। कसौली और परवाणू में कई जगह पेड़ गिरने और घरों में पानी घुसने से नुकसान हुआ है।

ओडिशा में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

ओडिशा में सुवर्णरेखा और बैतरणी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इसका असर बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में पड़ा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से तीन लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।मौसम विभाग ने ओडिशा में 21 से 25 अगस्त के बीच बारिश और कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है।

उत्तराखंड में चार लोगों की मौत

उत्तराखंड में जारी बारिश के चलते बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें 2 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। भारी बारिश के चलते कईं स्थानों पर लैंडस्लाइड हुआ है औऱ सड़के बंद हो गई है। नदियां-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भारी बारिश के बीच बादल फटने की घटना सामने आई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में बादल छाए रहने और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा के पंचकूला जिले में भारी बारिश के कारण मोरनी हिल्स क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है। इससे कई मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं पंचकूला में घग्गर नदी भी उफान पर है।

मौसम विभाग ने लोगों को भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी स्थानीय चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।

अन्य खबरें जानें-

Hockey World Cup 2026: भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, टॉप-8 मे पहुंची भारतीय टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *