Hockey World Cup 2026: भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, टॉप-8 मे पहुंची भारतीय टीम

20 अगस्त हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के टॉप-8 में जगह पक्की कर ली…

हॉकी

20 अगस्त

हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के टॉप-8 में जगह पक्की कर ली है। यह महामुकाबला नीदरलैंड के एम्सटलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामकता दिखाई दी।भारतीय खिलाडियों ने पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा।

मैच की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने अहम भूमिका रही। दोनों ही खिलाड़ियों ने 2-2 गोल किए, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा।पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल किया।

कप्तान ने दिलाई शुरूआती बढ़त

मैच की शुरआत में ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रमक खेल दिखाया। पांचवें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार फ्लिक के जरिए गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।इसके बाद 11वें मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल करते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

दूसरे क्वार्टर में भी खिलाड़ियों का दबादबा जारी

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी रहा। 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक और गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। हालांकि इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने गोल कर अंतर 3-1 कर दिया।

भारत ने जवाब में 24वें मिनट में अभिषेक के दूसरे गोल से स्कोर 4-1 कर दिया। इसी मिनट पाकिस्तान के सुफियान खान ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 4-2 कर दिया। हाफ टाइम तक भारत इसी बढ़त के साथ आगे रहा।

हार्दिक सिंह ने किया पांचवां गोल

तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। 35वें मिनट में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत को 5-2 की मजबूत बढ़त दिला दी।

पाकिस्तान ने अंतिम क्वार्टर में वापसी की कोशिश की और 46वें मिनट में हन्नान शाहिद ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 5-3 कर दिया। हालांकि, इसके बाद भारतीय डिफेंस ने पाकिस्तान को कोई और मौका नहीं दिया और टीम ने मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया।

हरमनप्रीत बने टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर

पाकिस्तान के खिलाफ दो गोल करने के साथ ही हरमनप्रीत सिंह के टूर्नामेंट में कुल पांच गोल हो गए हैं। वह हॉकी विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके सभी पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए हैं।अभिषेक भी टॉप-5 स्कोररों में शामिल हैं।

भारत का पाकिस्तान पर दबदबा कायम

इसी जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 सालों का दबदबा कायम रखा। पिछले 20 मैचों में 18 मैच भारत ने जीते हैं,जबकि दो मैच ड्रा रहे हैं।विश्व कप में भी भारत का रिकार्ड पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहा है।

इसी जीत के साथ भारत ने पूल-डी में तीन मैचों में 6 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया और टॉप-8 में प्रवेश कर लिया है। वहीं पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *