हिसार 7 जुलाई
हरियाणा प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। हरियाणा में सात से दस जुलाई तक बारिश के होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हरियाणा व NCR में अगले चार दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा ।हिसार में मानसून की गतिविधियां देखने को मिली है। हिसार आदमपुर, हांसी अग्रोहा में कुछ स्थानों पर बुदा बादी हुई है।
हरियाणा NCR दिल्ली में एक बार फिर से मानसून में सक्रियता देखने को मिली। जिसकी वजह से सम्पूर्ण हरियाणा NCR दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहा और सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में उतार चढाव जारी है। लेकिन जब हवाएं शांत रहतीं हैं तो नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाओं से संपूर्ण इलाके में उमस भरी गर्मी से लोगों को रूबरू होना पड़ता है।
हरियाणा के झज्जर, सोनीपत , रोहतक, भिवानी, जींद , कैथल, हिसार,कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, चंडीगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद, पलवल में तेज गति की हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई ।वहीं पानीपत, करनाल, फतेहाबाद, हिसार, महेंद्रगढ़ ,रेवाड़ी में केवल बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
आने चार पांच दिनों में हरियाणा NCR के अधिकतर स्थानों पर मानसून की झमाझम बारिश हो सकती हैं।
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान हरियाणा NCR दिल्ली में लगातार मानसून की गतिविधियों और सक्रियता में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। लगातार दक्षिण पूर्वी मानसूनी हवाओं का आगाज ज़ारी है।
आज रात तक उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जायेगा। दोनों ही मौसम प्रणालियों के असर से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा NCR दिल्ली में आगामी 4-5 दिनों तक 10 जुलाई के दौरान मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में हल्की-मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली का असर पहले पूर्वी जिलों और दक्षिणी पूर्वी हिस्सों पर ज्यादा देखने को मिलेगा। हालांकि धीरे-धीरे मध्यवर्ती और पश्चिमी जिलों पर भी हल्की बिखराव वाली मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है।
अन्य खबरें जाने –




