PALWAL में विधायक हरेंद्र सिंह ने लघु सचिवालय में अधिकारियों संग की बैठक, विकास कार्यों में हो रही देरी के कारण लगाई फटकार

पलवल  7 जुलाई पलवल जिला के होडल क्षेत्र के विधायक हरेंद्र सिंह  ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विधायक ने क्षेत्र में…

PALWAL
पलवल  7 जुलाई

पलवल जिला के होडल क्षेत्र के विधायक हरेंद्र सिंह  ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विधायक ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर विधायक ने पब्लिक हेल्थ विभाग के SDO को जमकर फटकार लगाई और विजिलेंस द्वारा जांच कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी बलीना सहित प्रशासन के कईं अधिकारी मौजूद थे। विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में विकास कार्य किए जा रहे है। होडल विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में  विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तृत चर्चा की गई है। विकास कार्यो को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए है कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए।

विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। ताकि आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि होडल में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उपमंडल अधिकारी को निर्देश दिए गए है कि सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें और उसके पश्चात ही ठेकेदार को पेमेंट दी जाए।

मानसून के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हो,नालों की सफाई की जाए ।उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों करोड़ों रुपए की लागत से विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। आने वाले समय में भी विकास कार्य किए जाएगें। इसके लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। सरकार की तरफ से विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।

अन्य खबरें जाने –

HARYANA AND NCR में आने वाले दिनों बारिश की संभावना, लोगों को मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत ,जानिए क्या है आने वाले दिनों का मौसम का हाल ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *