SIRSA में बारिश से किसानों को हुआ फायदा, फसलों को मिलेगा लाभ,आज से फिर सक्रिय होगा मानसून

सिरसा,  28 जुलाई सिरसा जिला में पिछले दिनों हुई तेज बारिश से किसानों को फायदा मिला है। इस समय किसान अपने खेत में नरमा कपास…

सिरसा

सिरसा,  28 जुलाई

सिरसा जिला में पिछले दिनों हुई तेज बारिश से किसानों को फायदा मिला है। इस समय किसान अपने खेत में नरमा कपास और धान सहित कई फसलों की बिजाई कर रहे हैं, ऐसे में बारिश उनके लिए एक वरदान बनकर आई है।

सिरसा जिले में मानसून अभी दूसरे जिलों के मुकाबले में काफ़ी कमजोर दिख रहा है। अब तक सिरसा जिले में 21 से 23 जुलाई तक हुई 180 मिलिमीटर बारिश हुई है। सिरसा शहर में अकेले 50 से 55 मिलिमीटर बारिश हुई है। अभी फिलहाल मौसम विभाग ने आज से एक बार मानसून के सक्रिय होने का दावा भी किया गया है और सिरसा सहित कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

अगर भविष्य में भी बारिश होती है तो भी किसानों की फसलों को लाभ ही मिलेगा।  बारिश से जहाँ लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौटा दी है। इस समय जिले में धान की रोपाई अंतिम चरण में है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के कारण नरमा (कपास), ग्वार और बाजरे की फसल प्रभावित हो रही थी, लेकिन इस बारिश ने इन फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है।

क़ृषि विभाग के मुताबिक गर्मी ज्यादा होने की वजह से किसानों की फ़सल सड़ रही थी, लेकिन अब बारिश से किसानों को फायदा मिला है। बारिश से फसलों को नया जीवन मिलेगा। वहीं धान की फसल को इस समय पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है, जिसकी पूर्ति अब इस वर्षा से हो जाएगी।

 अन्य खबरें जानें  –

LAHAUL-SPITI के जाहलमा क्षेत्र में नए पुल का लॉन्चिंग कार्य जल्द, अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण, दो दिनों में होगी सुगम आवाजाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *