AMBALA में हुई बारिश ने खोली प्रशासन की पोल , कईं इलाकों में भरा पानी, लोगों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना

अंबाला 10 जुलाई अंबाला में हुई देर रात बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में…

अंबाला

अंबाला 10 जुलाई

अंबाला में हुई देर रात बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया।
कुछ घंटों की बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया। शहर के मुख्य बाजारों, कॉलोनियों और कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। जगह-जगह वाहन पानी में फंस गए, जबकि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जलभराव के कारण कई इलाकों में लंबा जाम भी देखने को मिला। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के साथ यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकाला गया। कई स्थानों पर नालों की सफाई न होने से पानी की निकासी भी प्रभावित हुई। अब देखना होगा कि अंबाला का प्रशासन इस व्यवस्था से निपटने के लिए क्या समाधान करता है।

अन्य खबरेें जानें  

​ ‘मोदी ने कती चाला पाड़ दिया, पानी तै भी रेल चला दी’: हरियाणवी अंदाज में बोलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष , कहा – हाइड्रोजन ट्रेन का स्वागत करने को तैयार जींद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *