ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में दर्दनाक रेल हादसे के शिकार हुए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है | बता दे दुर्गयाना शमशान घाट में चीख पुकार के बीच 20 लोगों की चिताएं जलाई गई |
वहीं शिवपुरी के वायस चेयरमैन नरेश प्राशर ने मृतकों का अंतिम संस्कार फ्री करने का एलान किया है | वहीं दूसरी और मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है |
हादसे का मंजर ये था की मात्र 5 सेकेंड में ही रावण रुपी रेल ने कई लोगों की जिंदगी छीन ली | कई लोग रेलगाड़ी के नीचे कट गए | रेलवे फाटक के पास हाहाकार मच गया |
जिसमे करीब 50 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई | 100 से ज्यादा घायल हो गए | पटरी के आस पास लाशों का अंबार लग गया | जमीन खून से सन गई | किसी का सर कटा, तो किसी का धड़, किसी की बाजू तो किसी की टांगे इधर-उधर बिखरी पड़ी थी |
करीब 70 लोगों का सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में इलाज़ चल रहा है | इनमे से कई लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है | डॉक्टरों के मुताबिक 40 लोगों की हालत बेहद नाजुक है | बता दे की इस दर्दनाक हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 60 से ज्यादा पहुँच चुकी है |





