ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी का समर्थन किया है और साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। राहुल गांधी ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा है कि, कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। 
इस मामले में पाकिस्तान या किसी दूसरे देश को दखल देने की कोई जगह नहीं है। कश्मीर में हिंसा पाकिस्तान द्वारा उकसाए जाने की वजह से हो रही है। पाकिस्तान दुनिया भर में आतंकवाद का प्रमुख समर्थक है।
इसके कुछ ही देर बाद राहुल गांधी ने दूसरा ट्वीट कर लिखा है कि, जम्मू-कश्मीर में हिंसा हो रही है। यह हिंसा इसलिए हो रही है, क्योंकि पाकिस्तान इसे भड़का रहा है और इसका समर्थन कर रहा है। पाकिस्तान ऐसा मुल्क जिसकी पहचान दुनियाभर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश की रही है।’
इसके बाद पाकिस्तान के प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने रिट्वीट करते हुए कहा किस, राहुल गांधी मोतीलाल नेहरू की तरह मजबूती से खड़े रहें। आगे लिखा है कि आपकी राजनीति की समस्या कन्फ्यूजन है।


