ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सिरसा के गांव अलीकां के पास घग्गर नदी में एक युवती ने छलांग लगा दी थी, जिसका शव आज बरामद कर लिया गया है। हालांकि कल शाम तक गोताखोरों की काफी मशक्कत के बाद भी शव नहीं मिल पाया था। आज युवती का शव पानी में खुद ऊपर तैरता हुआ आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
बता दें कि कल सुबह युवती कॉलेज से गांव जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसने रास्ते में ही नदी में छलांग लगा दी थी। वहां मौजूद गोताखोरों ने बताया था कि युवती फोन पर बात करते हुए आ रही थी, जैसे ही वो नदी के पास पहुंची, तो फोन बैग में रख दिया और नदीं में कूद गई।
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और युवती को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वो नहीं मिली। आज शव खुद ऊपर आ गया, जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच करने में जुट गई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने आत्महत्या क्यों की।


