ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव के चलते 14 अक्टूबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी शंखनाद करने नूंह पहुंचेंगे। नूहं में करीब 1 बजे राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा समेत कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे।
इसी के चलते पूर्व परिवहन मंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 साल के कार्यकाल में नूहं में 6 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य किए थे। साथ ही मेडिकल कॉलेज भी बनाया गया था। इसके अलावा पीने के पानी, रेलवे लाइन से लेकर सिंचाई की भी व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि जब – जब कांग्रेस सत्ता में आई, तो नूहं का विकास हुआ, अब 14 अक्टूबर को होने जा रही रैली भी ऐतिहासिक होगी और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

