ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : आज लोक सभा में बजट सत्र के दौरान माहौल बहुत गर्म रहा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आज हमारी सरकार अपने राष्ट्र निर्माताओं की भावनाओं पर चलते हुए फैसले ले रही है, पीएम मोदी ने कहा कि, सीएए से हिंदुस्तान के किसी भी नागरिक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिर चाहे वह मुस्लिम हो, हिंदू हो, या फिर अन्य किसी धर्म को मानने वाला नागरिक हो।
राहुल गांधी ने कसा पीएम मोदी पर तंज
तो दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी के भाषण को लेकर कहा कि उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला। गांधी ने कहा कि, आज के समय में बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है। पीेएम मोदी ने सदन में एक लंबा भाषण दिया, लेकिन बेरोजगारी के मुद्दे पर शब्द नहीं कहा। पीेएम मोदी पाकिस्तान की बात करते है और देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं।
बहुसंख्यक सावधान रहें
इससे पहले आज लोकसभा में बजट सत्र के दौरान बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि,बहुसंख्यक समाज को सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो मुगल शासन फिर लौट सकता है। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि, पुराने घावों को भरे बिना न्यू इंडिया का निर्माण नहीं हो सकता है। बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।


