ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सिरसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर के पक्ष में प्रचार करने के लिए गुरुवार को राहुल गांधी पहुंचे। राहुल ने मोदी पर जमकर निशाना साधा। एक बार फिर उन्होंने रफाल, बेरोजगारी, नोटबंदी जैसे मुद्दों को ढाल बनाकर पीएम को घेरने की कोशिश की। राहुल ने न्याय योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इस योजना का एक रुपया भी मध्यमवर्ग से नहीं आएगा। इसका पैसा अनिल अंबानी जैसे चोरों की जेब से आएगा।
राहुल ने कहा कि मोदी टेलीप्राम्पटर पर भाषण देखकर पढ़ते हैं और जहां जाते हैं बस नफरत फैलाते हैं। बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है। पहले मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया, फिर कहा कि स्टार्टअप इंडिया, फिर स्टैंडअप इंडिया और अंत में पकोड़े बेचो।
Watch Video
