ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान केंद्र और गुजरात की बीजेपी सरकारों पर निशाना साधने के लिए हर हथियार का इस्तेमाल कर रहे है | इसी कड़ी में राहुल ने आज हिंदी के मशहूर कवि दुष्यंत कुमार की एक कविता के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है | राहुल ने इस ट्वीट के साथ एक न्यूज रिपोर्ट भी शेयर की है, और ये न्यूज रिपोर्ट ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत के 45 पायदान नीचे खिसकने को लेकर है | जिसके अनुसार भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स में बीते एक साल में तीन स्थान और बीते तीन सालों में 45 स्थान नीचे चला गया है | इस साल जारी की गई सूची में भारत 119 देशों में 100वें पायदान पर खिसक गया | जबकि पिछले साल इस सूची में भारत 97वें स्थान पर था |
Watch Video
