न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कलर्स चैनल पर बिग बॉस का प्रसारण शुरू हो गया है। बिग बॉस के घर में तमाम कंट्रोवर्सी और हंगामा जारी है। घरवाले खुद के बाल नोंच रहे, लड़ रहे, सिगरेट पी रहे और तो और जबरदस्त बकैती जारी है। बावजूद ना तो घरवालों की नौटंकी और ना ही सलमान खान की होस्टिंग काम कर रही है। कहने का मतलब यह है कि तमाम कोशिशों के बावजूद छोटे परदे पर अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को बोलबाला है।
BARC की रेटिंग में इसका पता चला है। दरअसल, बिग बॉस की शुरूआत में टीआरपी ठीक रही थी। जिस दिन शो लॉन्च हुआ, इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बिग बॉस ने अक्षय कुमार के शो ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ और शिल्पा शेट्टी के शो ‘सुपर डांसर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया। लेकिन समय गुजरने के साथ बिग बॉस का जादू दर्शकों के सिर से उतरने लग गया। हालात यह हो गए हैं कि BARC की रेटिंग में शो को टॉप 10 में जगह नहीं मिली है।
रेटिंग के अनुसार अगर टॉप 5 शो की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को पहला स्थान मिला है। जबकि दूसरे नंबर ‘कुंडली भाग्य’, तीसरे नंबर पर ‘खतरों के खिलाड़ी’, चौथे नंबर पर ‘कुमकुम भाग्य’ जबकि पांचवें नंबर पर ‘उड़ान’ सीरियल है। कहने का मतलब यह है कि बात चाहे बड़े परदे की हो या छोटे परदे की, अमिताभ बच्चन के नाम के आगे कुछ नहीं टिकता है। यही कारण है कि KBC के साथ अमिताभ नंबर वन पर हैं।
