ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय़ा न्यूज – महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद सियासत बढ़ गई है, जिसका असर आज संसद में देखने को मिला। जहां लोकसभा में कार्यवाही के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान राहुल ने कहा कि आज में संसद में सवाल पूछने आया था, लेकिन अब सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि महराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है।
संसद में लहराए गए बैनर-पोस्टर
वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी अपने बयान के बाद बैठ गए, राहुल के बयान के बाद लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया। और संसद में बैनर-पोस्टर भी लहराए गए। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विरोध कर रहे सदस्यों को सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया।

