Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu: राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा ‘गद्दार दोस्त’तो बिट्टू ने कहा ‘देश का दुश्मन’, जानिए क्यों हुई नोकझोंक?

Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu: दिल्ली में आज संसद भवन के मकर द्वार पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के साथ…

Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu: राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को कहा ‘गद्दार दोस्त’तो बिट्टू ने कहा ‘देश का दुश्मन’, जानिए क्यों हुई नोकझोंक?

Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu:

दिल्ली में आज संसद भवन के मकर द्वार पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के साथ तीखी नोकझोंक हुई। उस वक्त विपक्षी दल मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहा था। इस दौरान राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ कह दिया तो रवनीत बिट्टू ने भी पलटकर राहुल गांधी को ‘देश का दुश्मन’ कह दिया। दोनों ने एक दूसरे की तरफ उंगली करते (Rahul Gandhi vs Ravneet Bittu) हुए बयानबाजी की।

नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त-

राहुल गांधी ने बिट्टू को अपना गद्दार दोस्त कहा, जिस पर बीजेपी नेता ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए गांधी को देश का दुश्मन कहा। राहुल गांधी ने कहा, देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। इसके बाद “देश के दुश्मन” यह कहते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया। दोनों नेताओं को एक-दूसरे से बात करते देखा गया।

रवनीत बिट्टू, कांग्रेस से क्या नाता?

रवनीत बिट्ट 3 बार कांग्रेस सांसद जो साल 2009 में आनंदपुर साहिब से और साल 2014 एवं 2019 में लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे। साल 2024 में कांग्रेस छोड़कर BJP में चले गए। जहां रवनीत ने 2024 का लोकसभा चुनाव लुधियाना से पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ लड़ा। 20 हजार वोटों से हार गए। चुनाव हारने के बावजूद केंद्र सरकार में उन्हें मंत्री बनाकर रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बना दिया।

अन्य ख़बरें जानें-
Punjabi Arrested in Canada: कनाडा में पंजाब के तीन यूवक गिरफ्तार, गोलीबारी और फिरौती वसूलने के आरोप, स्टडी वीजा पर गए थे कनाडा
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *