Punjabi Arrested in Canada: कनाडा में पंजाब के तीन यूवक गिरफ्तार, गोलीबारी और फिरौती वसूलने के आरोप, स्टडी वीजा पर गए थे कनाडा

Punjab Youth Arreste in Canada: भारत के पंजाबी मूल कारोबारियों से फिरौती वसूली की कोशिशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाडा के…

Punjabi Arrested in Canada: कनाडा में पंजाब के तीन यूवक गिरफ्तार, गोलीबारी और फिरौती वसूलने के आरोप, स्टडी वीजा पर गए थे कनाडा

Punjab Youth Arreste in Canada:

भारत के पंजाबी मूल कारोबारियों से फिरौती वसूली की कोशिशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की सरी पुलिस ने तीन पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह (21), दयाजीत सिंह बिलिंग (21) और तरनवीर सिंह (19) के रूप में हुई है।

कनाडा के सरी इलाके में एक घर के बाहर फायरिंग और आग लगाने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना 1 फरवरी 2026 को क्रिसेंट बीच इलाके में सुबह करीब 3:50 बजे हुई।

तीनों 12वीं के बाद स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे। इन पर सरी के क्रिसेंट बीच इलाके में एक घर पर गोलीबारी करने के आरोप हैं। अदालत ने उन्हें वीरवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सरी पुलिस के अनुसार, घर के बाहर गोलीबारी और आगजनी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को घटना के तुरंत बाद टैक्सी में फरार होने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया। स्टाफ सार्जेंट लिंडसे हॉटन ने बताया कि आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान विरोध किया, जिसके चलते उन्हें काबू में किया गया और इसी दौरान उन्हें चोटें आईं।

अन्य ख़बरें जानें-

CGC University: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सीजीसी यूनिवर्सिटी में साहित्यम 2026 का उद्घाटन

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *