राहुल गांधी ने ट्वीट करके पूछा ‘डियर PM स्वीट्जरलैंड से कितना कालाधन लेकर आए?’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की दावोस में आयोजित बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ भाग लिया, बल्कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की दावोस में आयोजित बैठक में PM नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ भाग लिया, बल्कि भारत का पक्ष भी मजबूती से रखा। यहां तक कि चीन ने भी वैश्विक अर्थव्यवस्था, आतंकवाद, जलवायु परिवर्त्तन पर भारत के पक्ष का समर्थन किया है। दूसरी तरफ देश में PM की स्वीट्जरलैंड पहुंचने और वहां से लौटने पर निशाना साधा जा रहा है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके फिर PM पर निशाना साधा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी से ट्वीट करके सवाल पूछा है कि ‘डियर PM, स्वीट्जरलैंड से वापस लौटने पर आपका स्वागत है। आपने कालेधन के बारे में बहुत कुछ कहा है। देश का युवा जानना चाहता है कि आप अपने प्लेन से कितना कालाधन लेकर आए हैं।’ गौरतलब है दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के ठीक पहले राहुल गांधी ने Oxfam संस्था की रिपोर्ट का हवाला देकर मोदी पर निशाना साधा था। वहीं बैठक समाप्त होने के बाद भी राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी को घेरने का मौका नहीं खोया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *