ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भरोसेमंद क्रिकेटर रहे राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी अपने पिता की तरह बल्लेबाजी में खूब माहिर हो गए है | 14 साल के समित द्रविड़ मौजूदा समय में कर्नाटक में चल रहे स्टेट क्रिकेट असोसिएशन की जूनियर लीग में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा है | इस लीग में समित ने एक मैच की दो परियां खेली जिसमे उन्होंने 295 रन बनाए हैं। पहली पारी में 201 तो वहीं दूसरी पारी में 94* रन बनाकर नाबाद रहे |
अपने पिता की तरह अलग अंदाज में दिख रहे समित द्रविड़ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित कर दिया | सिर्फ 14 साल के समित द्रविड़ इस तरफ की तूफानी बल्लेबाजी के चलते पूरी दुनिया को दिखाया कि किस तरह से क्रिकेट में उनका भविष्य उज्ज्वल है | वह मौजूदा समय में कर्नाटक क्रिकेट असोसिएशन में वाइस प्रेजिडेंट की ओर से खेल रहे हैं | समित ने टीम धारवाड़ जोन के खिलाफ पहली पारी में दोहरा शतक लगा दिया | समित को 201 रन बनाने के लिए 250 गेंदों का सामना करना पड़ा, जिसमें 22 चौके शामिल हैं।
मिस्टर डिपेंडेबल कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के बेटे बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी काफी माहिर है | समित ने बोलिंग में भी धमाल मचा दिया है उन्होंने अपनी टीम के लिए 26 रन देकर 3 विकेट भी अपने नाम किए | तो वहीं दूसरी तरफ उनका पीछा करने मैदान में उतरी विरोधी टीम मात्र 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई | समित की इस तूफानी पारी की मदद से टीम वाइज प्रेजिंडेट XI ने 7 विकेट गंवाकर 372 रन बनाए।
समित द्रविड़ ने इतनी कम उम्र में ही पूरी दुनिया में अपना लोहा बनवा लिया है | समित पहले भी कई बार बड़ी पारियां खेलकर सुर्खियों में आ चुके हैं | इससे पहले समित ने टाइगर कप टूर्नामेंट में फ्रेंक एंटनी पब्लिक स्कूल के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 चौकों की मदद से 125 रन जड़े थे | जब वह 9 साल के थे तब समित को सितंबर 2015 में अंडर 12 गोपालन क्रिकेट चैलेंज में बेस्ट बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया था | समित ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के कई टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया | तो वहीं कुछ दिन पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी उनका जिक्र किया था |




