#RacistAttack: अमरीकी नागरिक ने पंजाबी युवक की चाकू मारकर की हत्या

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : युवक की अमरीका के वाशिंगटन शहर के स्पोकेन इलाके एक अमरीकी नागरिक ने 21 वर्षीय पंजाबी युवक की चाकू मारकर हत्या…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : युवक की अमरीका के वाशिंगटन शहर के स्पोकेन इलाके एक अमरीकी नागरिक ने 21 वर्षीय पंजाबी युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक टैक्सी चलाने का काम करता था, जालंधर में युवक के परिनजों के घर में शोक का माहौल है और वो इसे नस्लीय हिंसा बता रहे हैं। बताया जाता है कि मृतक गगनदीप सिंह 2003 में अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ जालन्धर से अमेरिका चला गया था जहां उसके पिता राजिंदर पाल सिंह औरन कैब नाम से टैक्सी चलाते थे। गगनदीप कप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और साथ ही पार्ट टाइम टेक्सी चलाता था। मंगलवार को युवक ने मां से बात की थी। बातचीत के दौरान उसने एक अमरिकी युवक को टैक्सी में कहीं छोड़ने जाने की बात कही थी। इसके बाद गगनदीप गगनदीप से कोई संपर्क नहीं हुआ। बाद में युवक के मौत की खबर मिली। इस घटना को लेकर गगनदीप के परिवार का कहना है कि यह सब नस्लीय हिंसा का नतीजा है। यह पहला मामला नहीं है जब इक भारतीय नस्लीय हमले का शिकार हुआ हो, अमेरिका के कंसास में नस्लीय हिंसा का शिकार हुए भारतीय इंजीनियर की भी ऐसे ही हत्या की गयी थी। फ़िलहाल देखना यह होगा विदेश मंत्रालय अमेरिकी सरकार से क्या बात करता है।

 

#RacistAttack  #GaganDeep  #Washington #US #Punjabi #Murder #Jalandhar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *