न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मोहाली के जीरकपुर से एक ऐसा वारदात सामने आया है, जिसे जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। आपको भरोसा नहीं होगा कि एक युवक खुदकुशी करने का सारा वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। दरअसल वीडियो को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि कोई खुदकुशी करने की इतनी प्लानिंग भी कर सकता है। हैरानी की बात यह है कि युवक को देखकर लगता ही नहीं कि उसने मंसूबे इतने खतरनाक हैं। युवक बड़े आराम से मोबाइल ऑन करके सामने रख देता है और शुरू करता है जिंदगी खत्म करने का सिलसिला। युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस खतरनाक कदम उठाने के कारणों का पता लगा रही है।
मोबाइल, जिसका इस्तेमाल अपनों से जुड़े रहने के लिए किया जाता है। लेकिन आज इसी मोबाइल का इस्तेमाल कर लोग अपनी मौत का वीडियो भी बना रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज वाकया मोहाली के जीरकपुर में सामने आया है। जिसमें एक युवक ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली, बल्कि सारे वाकये को मोबाइल में कैद भी कर लिया। आपके टेलीविजन स्क्रीन पर दिखाई दे रहे इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आप देख रहे हैं कि किस तरह से यह युवक पंखे में फंदा लगा रहा है। सामने मोबाइल फोन रखकर सारे वाकये को रिकार्ड भी कर रहा है। युवक के चेहरे को देखकर लगता नहीं है कि उसके मंसूबे कितने खतरनाक हैं। वो पहले मोबाइल रखता है फिर पंखे में फंदा लटकाने लगता है। कुछ ही सेकेंड के बाद वो फंदे से झूल जाता है।
कोई कुछ समझ पाता, तब तक संदीप की मौत हो जाती है और यह हैरान करने वाला वीडियो उसके मोबाइल में रिकार्ड हो जाता है। संदीप ने जान तो दे दी लेकिन किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। बताया जाता है कि संदीप की पत्नी दो महीने से शिमला में रह रही है। इसके कारण वो तनाव में था। हालांकि अभी तक संदीप के खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है। संदीप अपने पीछे चार साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। संदीप ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी असली वजह क्या है, इस राज से पुलिस परदा उठाने में लगी है। लेकिन जिस तरह से यह खौफनाक वीडियो सामने आया है, उसने लोगों के रोंगटे जरूर खड़े कर दिए हैं।
