PUNJABIS SAFE EVACUATION IN MIDDLE EAST: डॉ. रवजोत सिंह ने मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

PUNJABIS SAFE EVACUATION IN MIDDLE EAST: चंडीगढ़, 1 मार्च: एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने युद्ध के कारण मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों…

PUNJABIS SAFE EVACUATION IN MIDDLE EAST: ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਨੇ ਮੱਧ ਪੂਰਬ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਵਾਪਸ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰਾਲੇ ਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਦਖਲ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ

PUNJABIS SAFE EVACUATION IN MIDDLE EAST:

चंडीगढ़, 1 मार्च:

एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने युद्ध के कारण मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की स्थिति के मद्देनज़र वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के संबंध में तत्काल बैठक करने का आग्रह किया। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मध्य पूर्व में उत्पन्न यह तनाव हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। स्थिति की नाजुकता को देखते हुए उन्होंने कहा कि वहां फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने चल रहे युद्ध के कारण यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के विभिन्न हवाई अड्डों पर फंसे पंजाब के पर्यटकों और निवासियों से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने इस गंभीर संकट की घड़ी में उन्हें आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और मध्य पूर्व में स्थित भारतीय दूतावासों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

डॉ. रवजोत सिंह ने फंसे हुए लोगों को आश्वस्त किया कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उनकी सुरक्षित पंजाब वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

भगवंत मान सरकार ने ‘नौकरी मांगने वालों’ को ‘नौकरी देने वालों’ में बदला; 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *