ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा के हलका बंगा के गांव खोथड़ा के युवक की अमेरिका में लुटेरों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। बता दें कि धर्मप्रीत सिंह 2 साल पहले अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए गया था और युवक पढ़ाई के साथ-साथ स्टोर पर पार्ट टाईम जॉब भी करता था।
स्टोर पर 4 लुटेरे लूटपाट की वारदात को अंजाम देने आए थे। इस दौरान लुटेरों ने धर्मप्रीत को गोली मार दी। जिसके चलते धर्मप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की हत्या के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में विदेशों में पंजाबी युवकों की हत्या का ये दूसरा मामला है। दो दिन पहले भी फिलीपींस के मनीला में पंजाबी युवक की हत्या कर दी गई थी।
बता दें कि इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके दुख प्रगट किया और उन्होने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इंसाफ की मांग की है।



