ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला के पुरानी अनाज मंडी के पास देर रात एक सरसों के तेल की फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। जिस कारण इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बता दें कि ब्लास्ट के कारण आस-पास की दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जो फैक्टी मालिक का लड़का बताया जा रहा है।
इस संबंध में दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग पर तो काबू पा लिया लेकिन आग के कारणों की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।


