ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपने देश को छोड़ युवक अपने सुनहरे भविष्य का सपना लिए बाहर जाते है पर बाहर जाने वाले सभी युवको की किस्मत में कुछ और लिखा होता है। अच्छे भविष्य का सपना लेकर गए काफी युवकों के सपने पूरे नहीं हो पाते है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, पढाई के लिए यूरोपीय देश रोमानिया गए अमृत सिंह की मौत होने की खबर मिली है। बता दें कि संगरूर के रहने वाले 22 साल के अमृत सिंह को उसके परिवार वालों ने मार्केटिंग की पढ़ाई करने के लिए यूरोपीय देश रोमानिया भेजा था जहां से अमृत के परिवारवालों को उसकी मौत की खबर प्राप्त हुई है। जिस कारण परिवार में दुख का माहौल छाया हुआ है।
मृतक के भाई का कहना है कि उसका भाई अपनी पढाई के लिए डेढ़ साल पहले रोमानिया गया था। उसके फेसबुक पर मैसेज आया कि अमृत किसी परेशानी में है फिर अगले दिन उसकी मौत की खबर आ गई। जिसके बाद पूरा परिवार सदमे है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने उनको बताया कि अमृत की मौत चौथी मंजिल से गिर जाने के कारण हुई। पर पीड़ित परिजन ने कत्ल करने की आशंका जताई है। बता दें कि पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि अमृत के देह शरीर को पंजाब लाने में उनकी मदद की जाए।

