ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के कई स्थानों पर तेज तूफान के कहर के कारण काफी जान माल का नुकसान हुआ। जानकारी अनुसार इस तुफान के कारण करीब 40 हवाई उड़ानो को रद्द किया गया।
गौरतलब है कि पंजाब हरियाणा हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है। तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली के खंबे और पेड गिर गए। इतना ही नहीं सड़को पर चलने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजाब में बारिश और तेज हवाओं के कारण तीन लोगों की मौत हो गई पर वहीं दूसरी और पूरे देश की बात की जाए तो इस तूफान के कारण 41 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग जख्मी हो गए। बता दे कि कुछ दिन पहले देशभर में मौसम विभाग ने तूफान के आने की चेतावनी दी थी।


