ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेशी नौजवान पंजाब की लड़कियों के साथ शादी कर उनकी जिंदगियों को खराब कर विदेश भाग जाते है। जिसके बाद पंजाब रह रही विदेशी नौजवानों के साथ पत्नियों की जिंदगियों में अंधेरे के अलावा और कुछ भी नहीं रहता है।
विदेशी नौजवान पंजाब की लड़की के साथ शादी कर विदेश भाग जाते है और फिर वो बाहर हमेशा के लिए रूक कर वहीं की लड़की के साथ शादी कर लेते है। गौरतलब है कि इस तरह के कई मामले सामने आए है पर अब पंजाब की लड़कियों ने इस तरह के मामलों के साथ निपटने के लिए पंजाब की युवतियों ने बड़ा कदम उठाया है। सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित पत्नियों ने अपनी आवाज अपने विदेशी पतियों के खिलाफ उठानी शुरू कर दी है। जिसके बाद उन्होने हिम्मत की मिसाल पैदा की है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लुधियाना की रहने वाले सतविंदर सत्ती को उसका पति छोड़कर विदेश भाग गया था जिसके बाद सतविंदर की जिदंगी तबाह होने लगी थी पर इस तरह के कई मामलो को देखते हुए सतविंदर ने अपनी किस्मत पर ना रोते हुए उसने एक संस्था बनानी की सोची।
जिसमे वो पीड़ित महिलाओं का सहारा बनी। इस संस्था के बाद पीड़ित पत्नियों को उनके भगौड़े पतियों के साथ मिलवाया साथ ही उन विदेशी पतियों के पासपोर्ट भी जब्त करवा दिए। गौरतलब है कि कई पीड़ित महिलाएं ऐसी भी है जो पिछले 40-40 साल से अपने पतियों के आने की आस लगाए बैठी है। पर उनके पति विदेश में आराम से रह रहे है। इन जैसे नौजवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।



