ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के लुधियाना का रहने वाला गुरसिख नौजवान अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा करेंगे। बता दें कि अंशदीप सिंह भाटिया लुधियाना के रहने वाले है और काफी समय से वो अमेरिका में रह रहे है।
पहले अमेरिका में वो कई जगहों पर कार्य कर चुके है पर उनमें कुछ अलग करने की चाह थी जिस कारण वो अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी करना चाहते थे। अपनी इसी जिद्द को ठानते हुए अपने सपने को पूरा कर ही दिखाया।
गौरतलब है कि अंशदीप सिंह का परिवार पहले लुधियाना में रहते थे पर 1984 सिख कत्लेआम ने उनकी जिदंगी को हिला कर रख दिया। इस कत्लेआम में उनके दो भाईयों की मौत हो गई थी
जिसके बाद उनके पिता कानपूर से पहले लुधियाना में रहे उसके बाद अमेरिका चले गए। इसके बाद अंशदीप ने अपनी जिदंगी में कुछ अलग करने की ठानी और अब वो डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा करेंगे।



