ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गायक जरनैल सिंह जैली को फिल्मी अभिनेत्री के साथ सामुहिक बलात्कार करने के मामले में अदालत ने उनको बड़ी राहत दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार माननीय अदालत ने जैली को गैंगरेप के मामले में जमानत दे दी है। साथ ही ये जमानत इस शर्त पर दी है यदि उनके पर लगे आरोप साबित हो जाते है तो उनको फिर से जेल में जाना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि जरनैल जैली ने एक महिला के साथ अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया था। जिस कारण पीड़ित महिला के बयानों के बाद उन पर मामला दर्ज किया गया था।


