ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: स्थानिक सरकारों के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पिछले दो दिनों से पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए काफी उत्सुक थे। पर ये उत्सुकता उनके दिल में ही रह गई है। सूत्रों से पता चला है कि इमरान खान की पार्टी का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह बिल्कूल साधारण किया जा रहा है जिस कारण इस समारोह में किसी भी विदेशी या सेलीब्रेटी को बुलाया नहीं जाएगा। इस बयान के सामने आने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की उम्मीदें टुट चुकी है।
सूत्रों से पता चला है कि इमरान खान 11 अगस्त को शपथ उठा सकते है और वो किसी भी विदेशी नेता और कलाकार को इस समारोह में नहीं बुलाएंगे। साथ ही इस समारोह में कोई भी फिजूल खर्चा नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि इमरान खान ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आमिर खान नवजोत सिंह सिद्धू, कपील देव और सुनिल गावस्कर को बुलाया था पर इस समारोह में किसी को भी नहीं बुलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि जब नवजोत सिंह सिद्धू को इमरान की तरफ से निमत्रंण आया था तो सिद्धू ने इमरान खान की तारीफ के पूल बांधते हुए कहा था कि उनकी तरफ से समारोह के लिए न्यौता आने उनके लिए बहुत ही सम्मान की बात है। साथ ही नव्जोत सिंह सिद्धू ने समारोह में जाने की सभी तैयारी भी कर ली थी। पर आखिर में उनकी सारी आशायों पर पानी फिर गया।


