ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मलेशिया की कैबिनेट में भारती मूल के सिख सियासतदान गोबिंद सिंह दिओ को पहली बार बतौर मंत्री नियुक्त किया गया है। बता दें कि 45 साल के दिओ को संचार और मल्टीमीडिया विभाग दिया गया है।
इस कैबिनेट में दिओ सहित भारती मूल के दो सियासतदान शामिल है। गौरतलब है कि मलेशिया के प्रधान मंत्री महाबीर मोहम्मद की तरफ से उनको कैबिनेट में शामिल किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ मलेशिया के पंजाबी भाईचारे ने गोबिंद सिंह दिओ के मंत्री बनने पर खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि मलेशिया में रह रहे पंजाबियों की गिनती एक लाख के करीब है।


