ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चड्ढा शुगर मिल का जहरीला कैमिकल पंजाब के दरिया में मिल जाने के कारण पंजाब का पानी जहरीला हो गया। जिस कारण पंजाबवासियों के साथ साथ पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जैसे जैसे जहरीला पानी पंजाब के दरियाओं के जरिए पंजाब भर में फैल रहा है वैसे ही ये पानी अब राजस्थान भी पहुंच चुका है। जिस कारण राजस्थान के लोग दहशत में आ गए है।
बताया जा रहा है कि इंदिरा नहर के काले पानी में मछलियां और मरे हुए सांप मिले है जिस कारण वहां के लोग दहशत में गए है। गौतलब है कि राजस्थान के ऐसे कई इलाके है जो इसी नहर के पानी पर निर्भर है। पर पानी के जहरीला हो जाने कारण वहां की जनजीवन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहां के अधिकारियों का कहना है कि पानी लाल और काला हो गया है और साथ ही इस पानी से बहुत बदबू भी आ रही है।
इस पानी में सांप और मछलियों मरी हुई दिखी है जिस कारण इस नहर के पानी की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है।गौरतलब है कि जहरीले पानी का राक्षस पंजाब के साथ साथ अब राजस्थान के लोगों को भी परेशान कर रहा है। फिलहाल देखना होगा की लोगों को कितने समय तक इस जहरीले पानी की समस्या से जुझना पड़ेगा।


